नवादा, जनवरी 20 -- नवादा, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। नवादा को-ऑपरेटिव के पूर्व अध्यक्ष अकबरपुर के फतेहपुर निवासी रंजीत कुमार उर्फ मुन्ना सिंह समेत तीन लोगों के विरुद्ध अनुसूचित जाति/जनजाति थाने में प्राथमिकी दर्ज करायी गयी है। नेमदारगंज थाने के छोटी अम्मा के निवासी कामेश्वर राजवंशी द्वारा दर्ज प्राथमिकी में नेमदारगंज थाने के गोपालपुर के कुंदन सिंह व राजीव रंजन को भी आरोपित किया गया है। 18 जनवरी को दर्ज कांड संख्या-08/26 में बंधक बनाकर मारपीट करने, उसकी व अन्य की जमीन पर खखंदुआ पहाड़ पर से गिट्टी लाने के लिए जबरन रास्ता बनाने, छेड़खानी करने व जातिसूचक शब्दों का प्रयोग करने के आरोप लगाये गये हैं। वादी के मुताबिक उक्त जमीन भूदान यज्ञ कमेटी द्वारा उसके पिता जी व अन्य को मिली है। आरोप है कि 16 जनवरी को हथियारबंद आरोपितगण 20 अज्ञात लोगों के साथ पोक...