गंगापार, जुलाई 23 -- पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत बुधवार को कोहड़ार बाजार स्थित ग्राम पंचायत भवन में ग्राम न्यायालय मेजा की मोबाइल कोर्ट चली। दोपहर दो बजे से शाम चार बजे तक चली इस कोर्ट में कुल 30 वादों का निबटारा हुआ। इस दौरान कोहड़ार पुलिस चौकी क्षेत्र के विभिन्न गांवों के वादकारी व उनके अधिवक्ता उपस्थित रहे। न्यायाधीश रूपांशु आर्य ने विवादित मामलों को सुनकर निर्णय दिया। यह आयोजन न्याय सबके द्वार की अवधारणा को साकार करने के उद्देश्य से मेजा तहसील क्षेत्र के कोहड़ार पहली बार न्याय कोर्ट लगाई गई। स्थानीय स्तर पर न्याय मिलने से लोगों में खुशी रही। मौके पर न्यायाधीश रूपांशु आर्य के साथ पेशकार संजय मौर्य, रामजीत यादव, स्टेनों अनुराग शर्मा, सचिन सहित कई रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...