भभुआ, मई 7 -- (पेज तीन) भभुआ, एक प्रतिनिधि। प्रखंड के कोहारी गांव में चल रही भागवत कथा में बुधवार को श्रद्धा का सैलाब उमड़ पड़ा। श्रद्धालु न सिर्फ बालकृष्ण शास्त्री जी महाराज से भागवत कथा सुन रहे, बल्कि यज्ञ मंडप की परिक्रमा कर पूजा-अर्चना भी कर रहे हैं। यज्ञ में भाग लेने पहुंचे जिला पार्षद विकास सिंह का आयोजन समिति ने अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया। उन्होंने कथावाचक बालकृष्ण शास्त्री जी महाराज का आशीर्वाद लिया। गांव के ग्रामीण कथा का रसपान कर रहे हैं। शास्त्री जी ने कहा कि भागवत कथा का श्रवण करने से मनुष्य को कई तरह का लाभ मिलता है। कथा से मन की विकृतियां दूर होती हैं। नकारात्मक ऊर्जा का नाश होकर सकारात्मक ऊर्जा का वास होता है। कथा का आयोजन सात दिन तक चलेगा। आसपास के गांवों के काफी महिला-पुरुष कथा सुनने के लिए आ रहे हैं। आयोजन समिति द्वारा श...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.