नई दिल्ली, दिसम्बर 27 -- गुजरात के बाएं हाथ के स्पिन गेंदबाज विशाल जायसवाल के लिए शुक्रवार का दिन किसी सपने से कम नहीं रहा। उन्होंने 26 दिसंबर को बेंगलुरु के बीसीसीआई सेंटर ऑफ एक्सीलेंस ग्राउंड 1 में दिल्ली बनाम गुजरात विजय हजारे ट्रॉफी 2025-26 के मुकाबले में पहले तो विराट कोहली को आउट किया। उसके बाद उनसे मुलाकात की और एक खास गिफ्ट भी हासिल किया। भारतीय टीम के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली इन दिनों शानदार फॉर्म से गुजर रहे हैं। विजय हजारे ट्रॉफी के दूसरे राउंड के मैच में विराट कोहली अपने लगातार दूसरे शतक के करीब ही थे, कि उन्हें गुजरात के बाएं हाथ के स्पिन गेंदबाज विशाल जायसवाल ने चकमा देकर आउट कर दिया। दरअसल, विराट कोहली 77 के स्कोर पर कदमों का इस्तेमाल करके बड़ा शॉट लगाना चाहते थे, लेकिन विशाल ने उन्हें अपनी फ्लाइट और टर्न से मात दी और विक...