प्रयागराज, दिसम्बर 28 -- प्रयागराज, वरिष्ठ संवाददाता। घने कोहरे के कारण रेल संचालन बुरी तरह प्रभावित हो गया है। प्रयागराज से गुजरने वाली अधिकतर ट्रेनें लगातार देरी से चल रही हैं। खासकर वीआईपी श्रेणी की ट्रेनें अन्य गाड़ियों की तुलना में अधिक प्रभावित हो रही हैं। प्रयागराज रूट पर गोरखपुर से आने वाली वंदे भारत को छोड़ दें तो लगभग सभी वंदे भारत ट्रेनों को रीशेड्यूल किया गया, जिसके चलते ये घंटों विलंब से पहुंचीं। नई दिल्ली से प्रयागराज आने वाली वंदे भारत एक्सप्रेस (22436) रविवार को भी करीब पांच घंटे रीशेड्यूल होने के कारण पांच घंटे की देरी से पहुंची। यही ट्रेन बनारस से प्रयागराज 4 घंटे 15 मिनट की देरी से आई। आगरा से प्रयागराज आने वाली वंदे भारत पांच घंटे रीशेड्यूल होने के कारण करीब सात घंटे विलंब से पहुंची, जबकि बनारस से आगरा जाने वाली वंदे भ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.