सहारनपुर, दिसम्बर 26 -- कोहरे के चलते उत्तर भारत में रेल यातायात बुरी तरह प्रभावित हो गया है। इसका असर सहारनपुर रेलवे स्टेशन पर भी देखने को मिला, जहां कई प्रमुख ट्रेनें निर्धारित समय से काफी देरी से पहुंचीं। यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। ट्रेन नंबर 12325 कलकत्ता-नंग्लडैम एक्सप्रेस का सहारनपुर पहुंचने का निर्धारित समय सुबह 11:20 बजे था, लेकिन यह ट्रेन चार घंटे 29 मिनट की देरी से दोपहर 03:49 बजे स्टेशन पहुंची। इसी तरह 14673 शहीद एक्सप्रेस का निर्धारित आगमन समय सुबह 10:10 बजे था, जो एक घंटा 44 मिनट की देरी से 11:54 बजे पहुंची। 12054 अमृतसर-हरिद्वार जनशताब्दी एक्सप्रेस अपने तय समय दोपहर 12:13 बजे के बजाय दो घंटे 20 मिनट की देरी से 02:33 बजे सहारनपुर पहुंची। वहीं दूसरी ओर 12053 हरिद्वार-अमृतसर जनशताब्दी एक्सप्रेस का निर्धारित स...