सहारनपुर, जनवरी 12 -- घने कोहरे के कारण सोमवार को रेल यातायात बुरी तरह प्रभावित रहा। ट्रेनों के लेट होने से यात्रियों को खासा परेशान होना पड़ा। वहीं ब्लॉक कार्य के चलते 64513 सहारनपुर-नांगलडैम पैसेंजर को सोमवार को रद्द कर दिया गया। रेलवे से मिली जानकारी के अनुसार 15064 चंडीगढ़-रामनगर एक्सप्रेस करीब तीन घंटे की देरी से चंडीगढ़ से रवाना हुई। इस ट्रेन का सहारनपुर पहुंचने का निर्धारित समय शाम 6 बजे था, लेकिन अब इसके रात 8 बजकर 51 मिनट पर पहुंचने की संभावना जताई गई है। इसी तरह 15012 चंडीगढ़-लखनऊ एक्सप्रेस भी एक घंटा 23 मिनट की देरी से चंडीगढ़ से रवाना हुई। इस ट्रेन का सहारनपुर पहुंचने का निर्धारित समय शाम 7 बजकर 30 मिनट था, जबकि अब इसके रात 8 बजकर 46 मिनट पर पहुंचने की संभावना है। इसके अलावा 14681 दिल्ली-जालंधर एक्सप्रेस भी लगभग दो घंटे की देर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.