आगरा, नवम्बर 9 -- सर्दी में कोहरे से निपटने के लिए परिवहन निगम की बसों में फॉग लाइट लगाई जा रही हैं। ताकि यात्रियों को सुरक्षित यात्रा मिल सके। इसके अलावा बसों के शीशे दुरुस्त किए जा रहे हैं और कोहरे में चमकने वाले रिफ्लेक्टर टेप भी लगाए जा रहे हैं। एआरएम ने चालकों को बसों पर रिफ्लेक्टर टेप लगवाने के निर्देश दिए हैं। निगम की बसों में 107 बसों का बेड़ा है। इसमें निगम की अपनी 70 व अनुबंधित 37 बसें हैं। 55 बसें दिल्ली मार्ग पर दौड़ रही हैं। आगरा मार्ग पर 22 बसें लगाई हैं। इसके अलावा अन्य मार्गों पर बसों दौड़ाई जा रही हैं। अगले माह दिसंबर में मौसम और अधिक ठंड हो जाएगा। शीतल लहरें चलेंगी। ऐसे में उत्तर प्रदेश सड़क परिवहन निगम के अधिकारियों ने यात्रियों को ठंड से बचाने के लिए बसों में पर्याप्त इंतजाम करने के निर्देश दिए हैं। एआरएम ने बताया कि न...