चंदौली, दिसम्बर 30 -- पीडीडीयू नगर, संवाददाता। पीडीडीयू जंक्शन से गुजरने वाली ट्रेनों पर कोहरे का असर जारी रहने से यात्रियों की परेशानी थमने का नाम ले रहा है। इससे विलंबित ट्रेनों के प्रतिक्षारत यात्री परेशान दिख रहे हैं। इस क्रम में मंगलवार को राजधानी सहित दर्जनभर से अधिक ट्रेनों का असर दिखा। इस दौरान डाउन की हावड़ा राजधानी 14 घंटा, सियालदह राजधानी 11 घंटा, बंगलूरू दानापुर स्पेशल 13 घंटा, सियालदह अजमेर एक्सप्रेस 5 घंटा, रानी कमलापति स्पेशल 9 घंटा, सियालदह दुरंतो 6 घंटा, अमृत भारत एक्सप्रेस 5 घंटा, बलसाड़ दानापुर स्पेशल 6 घंटा, मगध एक्सप्रेस 6 घंटा, पुरुषोत्तम एक्सप्रेस 6 घंटा, पटना एक्सप्रेस 3 घंटा, ब्रह्मपुत्र मेल 8 घंटा, पूर्वा एक्सप्रेस 3 घंटा, त्रिपुरा सुंदरी एक्सप्रेस 6 घंटा विलंबित रहीं।वहीं अप की दानापुर उदना एक्सप्रेस 13 घंटा विल...