कानपुर, फरवरी 1 -- कानपुर देहात, संवाददाता। जनपद में कोहरे व शीतलहर से जनजीवन अस्त-व्यस्त है। शुक्रवार रात से शुरू हुआ घना कोहरा सुबह भी जारी रहा, जबकि बर्फीली हवा लोगों के साथ पशु-पक्षियों को बेहाल किए रही। घने कोहरे के चलते सड़कों व हाई-वे पर वाहनों की संख्या कम रहने के साथ रफ्तार भी धीमी पड़ गई। दिन में कुछ देर को निकली धूप भी लोगों को सर्दी से राहत नहीं दे सकी। दोपहर में पारा सामान्य से साढे़ सात डिग्री नीचे गिरने व शीतलहर से राहगीर बेहाल रहे। जिले में मौसम ने एक बार फिर से करवट बदल ली है। कड़ाके कि सर्दी व कोहरे से लोग खासे परेशान हैं। सर्द मौसम ने लोगों के साथ खुले आसमान में डेरा डाले पशु-पक्षियों को भी बेहाल कर दिया है। शुक्रवार रात में कोहरे के साथ पारा सामान्य से करीब पौने दो डिग्री ऊपर रहने के बाद भी शीतलहर के चलते कड़ाके की सर्दी र...