गोड्डा, जनवरी 2 -- गोड्डा। जिला मुख्यालय समेत पूरे क्षेत्र में ठंड और कोहरे का प्रकोप लगातार बना हुआ है। शुक्रबार की सुबह 10 बजे तक घना कोहरा छाया रहा, जिससे दृश्यता काफी कम हो गई और आवागमन प्रभावित हुआ। वहीं शाम 4:30 बजे के बाद तापमान में अचानक गिरावट दर्ज की गई, जिसके साथ ही ठंड बढ़ने लगी और क्षेत्र एक बार फिर कोहरे की चादर में लिपट गया। ठंड और कोहरे के कारण आम जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। लोग आवश्यक कार्यों के अलावा घरों से निकलने से परहेज कर रहे हैं, वहीं वाहन चालकों को भी भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। जिले अधिकत्तम 20 न्यूनतम 10 डिग्री आंकी गई है। बोआरीजोर प्रखंड क्षेत्र में पछुआ हवा से बढ़ी ठंड व कोहरे ने वाहनों की रफ्तार थाम दी है। सुबह से ही कोहरा छा जाने से वाहन चालकों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। कुहासे ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.