आगरा, दिसम्बर 17 -- जिले में सड़क हादसे की घटनाओं में कमी लाने के लिए यातायात पुलिस द्वारा विशेष वाहन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। साथ ही वाहन चालकों को कोहरे में वाहन चलाते समय उन्हें हादसे बचाव के लिए वाहनों पर रेडियम स्टीकर लगवाए जाने एवं धीमी गति से वाहन चलाने के लिए जागरूक किया जा रहा है। यातायात नियमों के उल्लंघन पर 95 वाहनों के ऑनलाइन चालान काटे हैं। एक वाहन सीज किया है। सीओ यातायात अमित कुमार के नेतृत्व में यातायात प्रभारी लक्ष्मण सिंह ने शहर के कासगंज-सोरों मार्ग, राजकोल्ड तिराहा, बिलराम गेट चौराहे, बस स्टैंड, मालगोदाम चौराहे, नदरई तिराहा एवं मोहनपुर मटर मंडी पर पहुंचकर वाहनों की चेकिंग की गई। मटर मंडी में ट्रैक्टर ट्रॉलियों एवं भैंसा बुग्गी पर रेट्रो रिफ्लेक्टर टेप लगाए गए। इसके अलावा अन्य वाहन चालकों भी यातायात नियमों की जानक...