लखीमपुरखीरी, फरवरी 10 -- फूलबहेड थाना क्षेत्र के दाउदपुर स्थित क्रेशर के पास सोमवार सुबह एक बस और ट्रैक्टर की टक्कर हो गई। यह हादसा घने कोहरे के कारण हुआ। गनीमत रही कि इस घटना में कोई हताहत नहीं हुआ। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, पलिया बस यूनियन की एक बस पलिया से लखीमपुर की ओर जा रही थी। दाऊदपुर क्रेशर के पास घने कोहरे के कारण बस की एक ट्रैक्टर से जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि ट्रैक्टर पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। हादसे की सूचना मिलते ही सुन्दरवल चौकी इंचार्ज बालेन्द्र मिश्रा पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। चौकी इंचार्ज मिश्रा ने बताया कि बस में सवार सभी यात्री और ट्रैक्टर चालक सुरक्षित हैं। किसी को कोई चोट नहीं आई है। हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई थी, जिसे पुलिस ने नियंत्रित किया और यातायात को सुचारू कराया।...