बदायूं, दिसम्बर 19 -- उझानी। बरेली-मथुरा हाईवे पर घने कोहरे में कासगंज की सीमा पर बनी चेक पोस्ट के पास हल्दी भरा कैंटर खंती में पलट गया। हादसे में चालक और क्लीनर जख्मी हो गए। गुरुवार की सुबह कासगंज की ओर से हल्दी लेकर बरेली की तरफ जा रहे कैंटर के चालक ने घने कोहरे में नियंत्रण खो दिया। कासगंज और बदायूं की सीमा पर चेक पोस्ट से कुछ दूर गोला कुआं मोड़ के पास कैंटर खंती में पलट गया। कोहरे की वजह कोई मदद को भी नहीं आया। पीलीभीत निवासी ट्रक चालक मनोज कुमार और क्लीनर सत्यवीर ने किसी तरह कैंटर की केबिन से निकलकर जान बचाई। कैंटर चालक और क्लीनर दोनों जख्मी हो गए। ट्रक चालक ने हादसे की सूचना पुलिस को दी। सूचना पर मौके पर पहुंची कासगंज के थाना सोरों की पुलिस ने घायलों को मानपुर नगरिया में ले जाकर निजी अस्पताल में भर्ती कराया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्...