आगरा, जनवरी 13 -- थाना क्षेत्र में गंजडुंवारा रोड पर मंगलवार की तड़के रोडवेज बस और ट्रैक्टर ट्राली की भिड़ंत हो गई। दुर्घटना में बस चालक व परिचालक गंभीर रूप से घायल हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल बस चालक, परिचालक को स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। जहां से उन्हें बेहतर उपचार के लिए रेफर कर दिया है। दुर्घटना मंगलवार की तड़के करीब चार बजे हुई। अचानक दो वाहनों के टकराने व लोगों की चीखपुकार की आवाज सुनकर आसपास के लोग घटना स्थल की ओर दौड़ पड़े। मौके पर रोडवेज बस ट्रैक्टर ट्राली में पीछे से घुसी हुई थी। सूचना मिलते ही पटियाली पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने घटना स्थल का मौका मुआयना किया। इस दौरान पुलिस को बताया गया कि ट्रैक्टर ट्राली इंटरलॉकिंग ईंट लेकर गंजडुंडवारा से पटियाली की ओर जा रहा था, तभी पीछे से कौशांबी डिपो की रोडवेज आ गई, कोहरा अधिक ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.