गाज़ियाबाद, जनवरी 6 -- गाजियाबाद-दिल्ली सहित अन्य रूटों पर चलने वाली कई ट्रेन में एफएसडी सिग्नल सिस्टम लगाया गया कोहरे में अगला सिग्नल पहले ही दिखाई देगा, दुर्घटनाओं की आशंका कम होगी गाजियाबाद, संवाददाता। कोहरे में रेल यात्रियों के लिए राहत भरी खबर है। ट्रेन संचालन को पहले से अधिक सुरक्षित और सुचारू बनाने के उद्देश्य से रेलवे ने गाजियाबाद-दिल्ली समेत अन्य महत्वपूर्ण रूट पर फॉग सेफ्टी डिवाइस (एफएसडी) सिग्नल सिस्टम लगाया है। इस अत्याधुनिक तकनीक के लगने से ट्रेन के कोहरे के कारण होने वाली दुर्घटनाओं की आशंका कम हो जाएगी और ट्रेन का संचालन भी सुगम हो सकेगा। शीतकाल में उत्तर भारत के कई हिस्सों में घना कोहरा छा जाता है, जिससे रेल पटरियों पर दृश्यता बेहद कम हो जाती है। ऐसी स्थिति में लोको पायलट को आगे लगे सिग्नल स्पष्ट रूप से दिखाई नहीं देते, जि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.