कानपुर, जनवरी 10 -- कानपुर। कोहरे और सर्दी से पिछले एक पखवारे से अधिक समय से लेट चल रही ट्रेनें शनिवार को भी घंटों लेट रहीं। दरभंगा नई दिल्ली स्पेशल 14 घंटे सहित 42 ट्रेनें घंटों लेट रहीं। इस चक्कर में 765 यात्रियों ने टिकट निरस्त कराए तो 17 यात्रियों को कनेक्टिंग रिजर्वेशन के चलते दूसरी ट्रेनों में सफर करने की छूट दी गई। वहीं, मुंबई और दिल्ली फ्लाइट तय समय से एक-एक घंटे विलंब से आकर कानपुर से उड़ान भरी। वहीं इन तीनों फ्लाइटों में यात्री लोड सामान्य रहा। बेंगलुरू फ्लाइट से 216 यात्री आए और 211 गए। दिल्ली फ्लाइट से 160 यात्री आए तो 203 गए। मुंबई फ्लाइट से 167 यात्री आए और 182 यात्री गए।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.