बरेली, दिसम्बर 28 -- बरेली, वरिष्ठ संवाददाता। कोहरा में रविवार को ट्रेनें और बसें काफी प्रभावित हुईं। हालांकि मुंबई-बरेली फ्लाइट कुछ देरी से पहुंची। शाम को करीब चार बजे यहां से वापस हुई। बरेली से मुंबई को 195 यात्रियों ने सफर किया। ट्रेनों ने अधिक इंतजार कराया। रात को कोहरे के कारण बसों का भी जहां-तहां हाईवे पर रोकना पड़ा। पूरे दिन धुंध छाई रहने से वाहनों की रफ्तार धीमी रही। रेलवे के अनुसार 12369 कुंभ एक्सप्रेस 8.00 घंटे, 15211 जननायक 3.00 घंटे, 12588 अमरनाथ एक्सप्रेस 4.00 घंटे, 13152 सियालदाह 2.30 घंटे, 15910 अवध आसाम 1.45 घंटे, 12204 गरीबरथ एक घंटे, 12232 लखनऊ इंटरसिटी 9.15 घंटे विलंब से 13.15 बजे आई। इस कारण यात्री जहां-तहां प्लेटफार्मों पर परेशान हुए। रात तक 171 लोगों ने टिकट कैंसिल कराकर यात्रा को रद्द कर दी। बसों की रफ्तार भी धीमी र...