पीलीभीत, दिसम्बर 18 -- पीलीभीत। पीलीभीत-पूरनपुर रोड पर पिपरिया कॉलोनी मोड़ के पास मंगलवार देर रात कोहरे में गन्ना लदे ट्रक से पहले कार टकराई फिर रोडवेज बस पीछे से घुस गई। हादसे में रोडवेज बस के चालक समेत दो लोग घायल हो गए। सूचना पर पहुंची गजरौला पुलिस ने घायलों को अस्पताल भिजवाया। बस में केवल पांच लोग सवार थे। मंगलवार देर रात गन्ने से लदा ट्रक पीलीभीत-पूरनपुर रोड पर पिपरिया कॉलोनी मोड़ के पास खराब हो गया था। ट्रक पूरनपुर से पीलीभीत की तरफ जा रहा था। चालक ने ट्रक को हाईवे के किनारे खड़ा कर दिया। रात में घना कोहरा था। पूरनपुर की ओर से आ रहे एक कार पीछे से ट्रक से टकरा गई। कोहरे में कार चालक को ट्रक दिखाई नहीं दिया। हालांकि कार की रफ्तार कम होने की वजह से कोई घायल नहीं हुआ। इसके बाद रात करीब तीन बजे पूरनपुर की ओर से आ रही पीलीभीत डिपो की रोड...