लखनऊ, फरवरी 1 -- सरोजनी नगर में रविवार भोर कोहरे के कारण तेज रफ्तार ट्रक सड़क किनारे दूसरे ट्रक से भिड़ गया। हादसे में ट्रक चालक केबिन में फंस गया। वहीं क्लीनर के मामूली चोट आई। हादसे की सूचना पर पहुंची पुलिस और फायर स्टेशन के एफएसओ मौके पर पहुंचे। पुलिस और फायर कमिर्यों ने केबिन काटकर उसे में फंसे चालक को बाहर निकाला और अस्पताल में भर्ती कराया। जहां डॉक्टर ने चालक की हालत गंभीर बताई। सरोजनीनगर इंस्पेक्टर ने बताया कि सुबह करीब पौने चार बजे कंट्रोल रूम पर हादसे की सूचना मिली। सूचना पाकर सरोजनी नगर पुलिस और सरोजनी नगर फायर स्टेशन के एफएसओ धर्मपाल सिंह मौके पर पहुंचे। पुलिस ने बताया कि इटावा के ऊसराहार निवासी दीपक (28) ट्रक चालक है। उसके साथ कन्नौज के विकास ट्रक पर क्लीनर है। घायल क्लीनर ने बताया कि चालक ट्रक लेकर लखनऊ जा रहे थे। रविवार भोर ...