लखीमपुरखीरी, दिसम्बर 27 -- दुधवा टाइगर रिजर्व और दक्षिण खीरी वन प्रभाग से सटे गांवों में जारी वन विभाग की गाइडलाइन सर्दी और घने कोहरे के बीच प्रभावी साबित होती नजर आ रही है। बीते करीब 22 दिनों से प्रभावित इलाकों में बाघ और तेंदुए के किसी भी हमले की सूचना सामने नहीं आई है। जिससे विभागीय अधिकारियों और ग्रामीणों ने राहत की सांस ली है। वहीं विभागीय अधिकारियों ने ग्रामीणों से गन्ना सीजन तक सभी ग्रामीण नियमों का सख्ती से पालन करने की अपील की है। दरअसल वन विभाग ने पहले ही जंगल से सटे खेतों और गांवों के लिए सख्त दिशा-निर्देश जारी किए थे कि ग्रामीण सुबह और शाम के समय खेतों की ओर जाने से बचें। अब सर्दी के मौसम में कोहरे और कड़ाके की ठंड के कारण ग्रामीणों ने इन गाइडलाइन का खुद से पालन शुरू कर दिया है। सुबह देर तक कोहरा छाया रहने और तापमान गिरने से ल...