लखनऊ, दिसम्बर 18 -- भाजपा के राज्यसभा सांसद नवीन जैन ने यूपी सहित देश में बढ़ते सड़क हादसों को गंभीर बताते हुए कोहरे के दौरान एक्सप्रेस-वे पर यातायात पूरी तरह प्रतिबंधित किए जाने की मांग की है। इस संबंध में उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को एक संवेदनशील पत्र लिखकर त्वरित निर्णय लेने का आग्रह किया है। पत्र में सांसद ने कहा है कि हर वर्ष सर्दियों के मौसम में घने कोहरे के कारण एक्सप्रेस-वे पर सैकड़ों दुर्घटनाएं होती हैं। इन दुर्घटनाओं में हजारों लोग घायल और असमय मृत्यु के शिकार होते हैं। जान-माल की भारी क्षति के साथ ही अनेक परिवार उजड़ जाते हैं। सांसद जैन ने 16 दिसंबर को मथुरा के बलदेव क्षेत्र में शून्य दृश्यता के कारण हुए भीषण सड़क हादसे का उल्लेख करते हुए कहा कि यह दुर्घटना देश को झकझोर देने वाली है। ऐसे हादसे लगातार हो रहे हैं। उन्हों...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.