उन्नाव, फरवरी 5 -- गंजमुरादाबाद। बेहटा मुजावर थाना क्षेत्र में आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर गुरुवार सुबह घने कोहरे के कारण भीषण सड़क हादसा हो गया। जोगीकोट गांव के पास ट्रक और डंपर की टक्कर के बाद एक के बाद एक करीब आठ से अधिक वाहन आपस में भिड़ गए। इस दुर्घटना में 14 लोग घायल हो गए, जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया। जानकारी के अनुसार, गुरुवार सुबह करीब सात बजे आगरा से लखनऊ की ओर जा रही लेन पर घना कोहरा छाया हुआ था। इसी दौरान जोगीकोट गांव के पास सबसे पहले एक डंपर और ट्रक के बीच टक्कर हो गई। इसके बाद पीछे से आ रहे वाहन भी नियंत्रण खो बैठे और टकराते चले गए। हादसे में लोड ट्रैक्टर, ट्रेलर, स्लीपर बस और कई कारें दुर्घटनाग्रस्त हो गईं। स्लीपर बस के ट्रेलर में पीछे से घुसने के कारण बस में सवार यात्री बुरी तरह फंस गए। एक कार भारी वाहनों की चपेट में...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.