उन्नाव, फरवरी 5 -- उन्नाव, संवाददाता। बेहटा मुजावर थाना क्षेत्र में आगरा लखनऊ एक्सप्रेसवे स्थित जोगीकोट गांव के पास गुरुवार सुबह भीषण कोहरे से ट्रक व डंपर टकराने के बाद लगभग एक दर्जन वाहन एक दूसरे से टकराकर दुर्घटनाग्रस्त हो गए। हादसे में करीब डेढ़ दर्जन लोग जख्मी हो गए और एक्सप्रेसवे पर करीब डेढ़ घंटे तक अफरा तफरी का माहौल बना रहा। यूपीडा रेस्क्यू टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद हालातों पर काबू पाया। घटना के दौरान जाम लगने से वाहनों की लंबी कतार लग गई। आगरा लखनऊ एक्सप्रेसवे पर गुरुवार सुबह भीषण कोहरा छाया था। सुबह तकरीबन 7 बजे बेहटा मुजावर थाना क्षेत्र में एक्सप्रेसवे मार्ग पर आगरा से लखनऊ जाने वाली लेन पर जोगीकोट गांव के निकट सबसे पहले एक डंपर व ट्रक के बीच भिड़ंत हो गई। उसके बाद वाहन टकराने का सिलसिला शुरू हो गया। घटनाक्रम में लोड ट्रैक्टर व...