पीलीभीत, जनवरी 6 -- पूरनपुर, संवाददाता। रात में गश्त पर जा रही पुलिस की गाड़ी कोहरे में अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई। हादसे में दरोगा घायल हो गए। उन्हें अस्पताल ले जाया गया। थाना माधोटांडा के उपनिरीक्षक मो. फैज सुरक्षा व सतर्कता के अंतर्गत दृष्टि से सोमवार रात में गश्त कर रह थे। उनकी गाड़ी माधोटांडा की ओर से जमुनिया जा रही थी। रात में अत्याधिक कोहरा भी था और इस दौरान अचानक सड़क पर आवारा पशु आ गया। कोहरा के कारण चालक पशु को नहीं देख का। इससे पुलिस की गाड़ी अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पेड़ से जा टकरा गई। हादसे में उपनिरीक्षक मो. फैज घायल हो गए। गाड़ी में बैठे दो कांस्टेबल बाल बाल बच गए। उपचार के लिए उपनिरीक्षक मो. फैज को असपताल ले जाया गया। कोतवाल अशोक पाल ने बताया कि हादसे में रात्रिअधिकारी मो. फैज चोटिल हुए हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति ...