हरदोई, दिसम्बर 12 -- हरदोई। कोहरा शुरू होते ही हादसे की भी शुरुआत हो गई है। हरियावां थाना क्षेत्र में घने कोहरे की वजह से गाड़ीपुरवा के पास अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार किसान की मौत हो गई। वह घर में बाजार जाने की बात कहकर शाम छह बजे निकला था। हरियावां थानाक्षेत्र के नेदुर गांव निवासी राजीव पाल खेती किसानी करता था। कभी-कभी मौका पाकर मजदूरी भी करने बाहर चला जाता था। चचेरे भाई योगेंद्र पाल ने बताया कि राजीव घर में गुरुवार की शाम छह बजे बाजार जाने की बात कहकर बाइक से निकला था। रात 9:30 बजे सूचना मिली कि हरियावां थाना क्षेत्र में गाड़ीपुरवा के पास अज्ञात वाहन की टक्कर से राजीव घायल हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने परिजनों को घटना की जानकारी दी। राजीव को हरियावां सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। यहां पर डॉक्टर ने हालत नाजुक ...