चंदौली, दिसम्बर 22 -- पीडीडीयू नगर, संवाददाता। दिल्ली- हावड़ा रेल रूट पर ट्रेनों का परिचालन कोहरे के कारण अस्त व्यस्त हो गया है। कोहरे के कारण ट्रेनों की स्पीड पर लगाम लगाने के कारण घंटों विलंबित रह रही है। इस क्रम में सोमवार को घने कोहरे ने राजधानी सहित कई ट्रेनों की रफ्तार रोक दी। इससे 9 घंटे तक राजधानी एक्सप्रेस विलंबित रहीं। इससे यात्रियों की परेशानी जारी रही। ट्रेनों के प्रतीक्षारत यात्री जहां तहां ठिठुरते नजर आए। कोहरे से डाउन की सियालदह राजधानी 9 घंटा, हावड़ा राजधानी 6 घंटा, जनसाधारण एक्सप्रेस 4 घंटा, पूर्वा एक्सप्रेस 4 घंटा, ‌श्रमजीवी एक्सप्रेस 4 घंटा, पूरी साप्ताहिक 5 घंटा, बंगलूरू दानापुर स्पेशल 15 घंटा, सीएसटी अगरतला 3 घंटा, मगध एक्सप्रेस 3 घंटा, जलियांवाला बाग एक्सप्रेस 7 घंटा, पुरुषोत्तम 3 घंटा, बनारस एक्सप्रेस 5 घंटा, ब्रह्म...