चंदौली, दिसम्बर 16 -- पीडीडीयू नगर। कोहरे का असर बढ़ने के कारण राजधानी सहित महत्वपूर्ण ट्रेनों का परिचालन अस्त व्यस्त हो गया है। इस दौरान पीडीडीयू जंक्शन से गुजरने वाली डाउन की कई राजधानी एक्सप्रेस ट्रेनें घंटों विलंबित रहीं। इसके अलावा अन्य ट्रेनों पर भी काफी असर दिखा। ट्रेनों के काफी विलंबित रहने के कारण यात्री परेशान दिखे। कोहरे के कारण ट्रेनों का परिचालन बेपटरी हो गया है। इससे यात्रियों की परेशानी बढ़ गई है। इस दौरान डाउन की पटना राजधानी 13 घंटा, हावड़ा राजधानी 14 घंटा, भुवनेश्वर राजधानी 13 घंटा, सियालदह राजधानी 14 घंटा, सियालदह दुरंतो 10 घंटा, भागलपुर गरीबरथ 14 घंटा विलंबित रहीं। इसके अलावा पूर्वा एक्सप्रेस 6 घंटा, झारखंड स्वर्ण जयंती 9 घंटा, त्रिपुरा सुंदरी एक्सप्रेस 7 घंटा, पुरुषोत्तम 8 घंटा, ब्रह्मपुत्र मेल 8 घंटा, मगध एक्सप्रेस 8...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.