वाराणसी, नवम्बर 27 -- वाराणसी/ बाबतपुर, हिटी। कोहरे के कारण ट्रेनों और विमानों की लेटलतीफी जारी है। गुरुवार को बाबतपुर एयरपोर्ट पर सात विमान देरी से पहुंचे, जबकि जिले के तीन प्रमुख रेलवे स्टेशनों से कुल 11 ट्रेनें विलंब से गुजरीं। कैंट स्टेशन से गुजरने वाली आनंद विहार टर्मिनल-दानापुर जनसाधारण एक्सप्रेस 6 घंटे, योगनगरी ऋषिकेश-हावड़ा दून एक्सप्रेस 5 घंटे तक लेट रही। इसके अलावा चंडीगढ़-धनबाद एसी स्पेशल 4.45 घंटे, जालना-छपरा फेयर स्पेशल 3.35 घंटे और बरौनी-ग्वालियर फेयर स्पेशल 3.15 घंटे लेट रही। गोरखपुर-बनारस ट्रेन 3 घंटे और अन्य ट्रेनें 1.30 से 3 घंटे तक विलंब से चलीं। उधर बाबतपुर एयरपोर्ट पर इंडिगो पुणे का विमान लगभग एक घंटे, स्पाइसजेट दिल्ली का विमान 1.25 घंटे, इंडिगो बेंगलुरु 1.45 घंटे, इसी एयरलाइंस का बेंगलुरु का विमान 1.55 घंटे, इंडिगो एयर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.