मुजफ्फरपुर, जनवरी 2 -- मुजफ्फरपुर, वरीय संवाददाता। ठंड व कोहरे ने आम जनजीवन के साथ रेलवे की परिचालन व्यवस्था को भी काफी प्रभावित किया है। भारी कोहरे के कारण ट्रेनों की रफ्तार धीमी पड़ गई है। उत्तर भारत से आने वाले ज्यादातर ट्रेनें गुरुवार को घंटों देरी से मुजफ्फरपुर पहुंची। 02570 नई दिल्ली-दरभंगा क्लोन सुपरफास्ट एक्सप्रेस काफी विलंब से आई। यह सप्ताहभर औसतन 12.43 घंटे की देरी से जंक्शन पर आई है। जंक्शन आने वाली राजधानी एक्सप्रेस सहित 30 ट्रेनें गुरुवार को 22 मिनट से 14.29 घंटे तक देर रहीं। यहां आने वाली 10 एक्सप्रेस ट्रेनें पांच घंटे से अधिक समय तक विलंब रहीं। ट्रेनों के लेट होने से इस कड़ाके की ठंड में यात्रियों के साथ उनके परिजन को भी परेशानी झेलनी पड़ी। ट्रेनों के विलंब होने से जंक्शन पर दोपहर में सन्नाटा पसरा हुआ था। प्लेटफॉर्म दो पर य...