बुलंदशहर, फरवरी 5 -- बुलंदशहर। फाल्गुन माह की शुरुआत के साथ ही मौसम ने अपना तीखा तेवर दिखाना शुरू कर दिया है। बुधवार को सुबह घने कोहरे की सफेद चादर में जनपद इस कदर लिपटा रहा कि दृश्यता लगभग शून्य पर पहुंच गई। आलम यह रहा कि सड़कों पर वाहनों की रफ्तार पर ब्रेक लग गया और चालकों को दिन में भी हेडलाइट और इंडिकेटर्स का सहारा लेना पड़ा। धीरे-धीरे कोहरा साफ हुआ तो सूर्यदेव के दर्शन हुए। दोपहर के समय धूप निकलने पर लोगों को राहत मिली। मंगलवार देर रात से शुरू हुए कोहरे का असर बुधवार सुबह 11 बजे तक जारी रहा। कोहरे और गलनभरी ठंड के कारण जनजीवन पूरी तरह अस्त-व्यस्त नजर आया। हाईवे से लेकर शहर की मुख्य सड़कों तक यातायात की रफ्तार सुस्त रही। कोहरे के चलते रोडवेज बसें और ट्रेनें अपने निर्धारित समय से काफी देरी से चलीं। जिससे यात्रियों को ठिठुरना पड़ा। सुबह ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.