बुलंदशहर, जनवरी 10 -- जनपद में शनिवार को मौसम सुबह से साफ रहा। तड़के घने कोहरे और हाड़ कपाने वाली शीतलहर के साथ दिन की शुरुआत हुई, जिसने जनजीवन की रफ्तार पर ब्रेक लगा दिया। हालांकि, साढ़े आठ बजे के बाद सूर्यदेव के दर्शन होने से लोगों को कड़ाके की ठंड से राहत मिली। न्यूनतम तापमान छह और अधिकतम 17 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। शनिवार सुबह जनपद घने कोहरे की सफेद चादर में लिपटा रहा। आलम यह रहा कि चंद कदम की दूरी पर भी कुछ नजर नहीं आ रहा था। शहर की सड़कों से लेकर हाईवे तक दृश्यता बेहद कम होने के कारण वाहनों की रफ्तार थम गई। वाहन चालक हेडलाइट जलाकर रेंगते हुए आगे बढ़े, जिससे यातायात बुरी तरह प्रभावित रहा। वहीं ठंड से लोगों के हाथ-पैर सुन्न हो गए। सुबह के वक्त बाजारों और सड़कों पर सन्नाटा पसरा रहा। सुबह करीब साढ़े आठ बजे जैसे ही कोहरा छंटा और...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.