आजमगढ़, फरवरी 4 -- आजमगढ़, संवाददाता। जिले में शीतलहर के साथ चल रही सर्द हवा के साथ पड़ रही कड़ाके की ठंड ने लोगों की दिनचर्या प्रभावित कर दी है। इंसान से लेकर पशु-पक्षी भी बेहाल हो गए हैं। बुधवार को को जिले का अधिकत तामपान 23 और न्यूनतम 11 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। पहाड़ों पर हो रही बर्फबारी का असर मैदानी इलाकों में दिख रहा है। जिले में एक सप्ताह से जहां सूर्य निकल रहे थे, वहीं मंगलवार को मौसम ने करवट ले लिया। बादलों के साथ तेज हवा चलने लगी। शाम को हुई बूंदाबादी से बुधवार को कोहरे का प्रकोप बढ़ गया है। बुधवार की सुबह से धूप निकलने के बाद ठंड से राहत मिली।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...