अमरोहा, जनवरी 9 -- रहरा, संवाददाता। आगामी 31 जनवरी तक संचालित सड़क सुरक्षा माह के तहत गन्ना ढोने वाले वाहन मसलन ट्रक व ट्रैक्टर-ट्राली के चालकों को गुरुवार दोपहर चंदनपुर की त्रिवेणी शुगर मिल में प्रशिक्षण दिया गया। वाहनों पर रेट्रो रिफलेक्टिव टेप लगाते हुए इस बावत जागरूक भी किया गया। अपील की गई कि समझदार बनें, सुरक्षित रहें। स्मार्ट बनें और सुरक्षा चुनें। चीनी मिल के उपाध्यक्ष आमोद कुमार शर्मा ने अपील करते हुए कहा कि सड़क पर चलते समय नियमों का पालन कर डिपर का प्रयोग अवश्य करें। सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक रोडवेज कृष्ण चंद्र गौड़ ने कार्यक्रम में मौजूद ट्रांसपोर्टर, वाहन चालक एवं अन्य व्यक्तियों से अपील करते हुए कहा कि सीमित गति में वाहन चलाएं। मदिरा पीकर कभी भी वाहन न चलाएं। यातायात चिन्हों को पहचानें तथा आगे चल रहे वाहन से अपनी उचित दूरी बना...