रामगढ़, दिसम्बर 19 -- गिद्दी, निज प्रतिनिधि। गिद्दी कोयलांचल में शुक्रवार की सुबह जमकर कोहरा गिरा। सुबह आठ बजे तक स्थिति ऐसी थी कि लोगो को 50 मीटर की दूरी की चीजें साफ नजर नहीं आ रही थी। जिसके कारण सुबह साढ़े आठ बजे तक वाहन चालकों को लाइट जलाकर वाहन चलाते देखा गया। सुबह सुबह स्कूल जाने वालों बच्चों को और नित्य अपने ड़्यूटी पर जाने वाले कर्मियों को कोहरा के कारण अधिक परेशानी का सामना करना पड़ा। कोहरा का असर कोलियरी खदानों में भी देखा गया। पहली पाली में उत्पादन कार्य देर से शुरू हुआ। कोहरे के कारण ठंड भी अधिक लग रही थी। गिद्दी, रेलीगढ़ा, गिद्दी सी और आस पास के गांवों में भोर तीन बजे से ही कोहरा गिरना शुरू हुआ तो सुबह नौ बजे तक कोहरा गिरना जारी रहा। सूर्यदेव की किरण निकलने के बाद कोहरा छंटना शुरू हुआ। कोहरा गिरने के कारण ठंड में भी वृद्धि हु...