सहारनपुर, दिसम्बर 17 -- घने कोहरे के कारण रेल यातायात बुरी तरह प्रभावित हो गया है। जनशताब्दी, श्रीगंगानगर और बेगमपुरा एक्सप्रेस सहित कई प्रमुख ट्रेनें देरी से चल रही हैं। कोहरे के कारण करीब 16 ट्रेनें पहले ही रद्द की जा चुकी हैं, जिससे यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। प्राप्त जानकारी के अनुसार 12231 लखनऊ-चंडीगढ़ एक्सप्रेस करीब तीन घंटे की देरी से सहारनपुर रेलवे स्टेशन पहुंची। इस ट्रेन का निर्धारित आगमन समय सुबह 07:40 बजे था, जबकि यह सुबह 10:51 बजे स्टेशन पर पहुंची। इसी तरह 14649 सरयू यमुना एक्सप्रेस भी लगभग तीन घंटे की देरी से सहारनपुर पहुंची। ट्रेन का निर्धारित समय सुबह 10:10 बजे था, लेकिन यह दोपहर 01:01 बजे पहुंच सकी। 14815 श्रीगंगानगर एक्सप्रेस करीब दो घंटे की देरी से पहुंची। इस ट्रेन का निर्धारित समय सुबह 11:54 बजे ...