मुजफ्फर नगर, दिसम्बर 11 -- नई मंडी कोतवाली क्षेत्र में जानसठ रोड पर कोहरे के कारण वाहनों की एक दूसरे में भिड़ंत हो गयी। घने कोहरे में वाहन एक दूसरे में टकराते रहे। हादसे में छह गाड़ियां क्षतिग्रस्त हो गई। कार में सवार लोग भी चोटिल हो गए। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर वाहनों का सड़क से हटाकर किनारे खड़ा करवाया। गुरुवार सुबह शहर में अचानक घना कोहरा छा गया। जिससे विजिबिलटी कम हो गई। सुबह के समय जानसठ रोड पर कोहरे के कारण वाहनों में भिड़ंत हो गई। कम दिखाई देने के कारण वाहन एक दूसरे में टकरा गए। हादसे की जानकारी मिलते ही नई मंडी कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची। हादसे में कार में सवार लोग चोटिल हो गए। हालांकि किसी को गंभीर चोट नहीं आई। मौके पर आयी पुलिस ने क्षतिग्रस्त कारों को सडक किनारे खड़ा कराया। पुलिस ने लोगों से अपील की है कि कोहरे में वाहनों की स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.