सिमडेगा, दिसम्बर 18 -- सिमडेगा, जिला प्रतिनिधि। जिले में बढ़ी ठंड के कारण सुबह और देर रात सड़कों में कुहासा छाया रहता है। कभी कभी यह कुहासा इतना घना होता है कि कुछ मीटर दूर भी स्पष्ट रुप से दिखाई नहीं देता है। शहर से गुजरी एनएच 143 एवं स्टेट हाईवे के जंगली इलाके और वैसी जगह जहां जल स्रोत है वहां कोहरा काफी घना होता है जिसके कारण सड़क में चलने वाली गाड़ियां भी नजर नहीं आती है। बस चालक विश्वा मांझी, एतवा सोरेंग, फलजेम्स बिलुंग, चंदन सिंह ने बताया कि पिछले एक पखवाड़े से देर शाम और सुबह सुबह सड़क में घना कोहरा छाया रहता हे जिसके कारण वाहन की स्पीड काफी धीमी रखनी पड़ती है। जिले में कोहरे के कारण अभी तक कोई दुर्घटना या हादसा होने की जानकारी नहीं मिली है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...