बोकारो, दिसम्बर 31 -- बोकारो, प्रतिनिधि। बोकारो में गत तीन दिनों से कड़ाके की ठंड पड़ रही है। कोहरा व ठंड की वजह से बाजार बुरी तरह प्रभावित हुआ है। मंगलवार को न्यूनतम तापमान करीब 8 डिग्री तक लुढ़क जाने व ठंडी हवाओं के चलने के कारण दिनभर लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। ठंड का आलम यह है कि सुबह घने कुहासे के कारण विजिब्लिटी काफी कम रही है। जिस कारण ट्रेनों के परिचालन के साथ साथ यात्री वाहन भी लेट से खुलने लगे है। कोहरे का असर इतना अधिक है कि 500 मीटर की दूरी भी सुबह साफ नहीं दिख रही है। ऐसे में वाहन चालकों को परेशानी होने लगी है। वहीं शाम होते ही बाजार व सड़को से लोग गायब हो जा रहे हैं। जिस कारण नया मोड़ बस स्टैंड पर अन्य दिनों की अपेक्षा काफी कम संख्या में लोग पहुंचे। शहर के मुख्य व्यवसायिक स्थल सिटी सेंटर सहित चास व अन्य मार्केट मे...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.