सहारनपुर, जनवरी 16 -- घने कोहरे के कारण शुक्रवार को रेल यातायात बुरी तरह प्रभावित रहा। कोहरे की वजह से करीब एक दर्जन प्रमुख ट्रेनें अपने निर्धारित समय से घंटों की देरी से पहुंचीं, जिससे यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। लंबी दूरी की ट्रेनों के विलंब से प्लेटफॉर्म पर यात्रियों की भीड़ बढ़ी रही, वहीं कई यात्रियों को आगे की कनेक्टिंग ट्रेनों के छूटने की चिंता सताती रही। जानकारी के अनुसार 15653 अमरनाथ एक्सप्रेस सात घंटे 13 मिनट की देरी से पहुंची। 13152 कोलकाता एक्सप्रेस करीब दो घंटे, 14662 शालीमार एक्सप्रेस दो घंटे, 12231 लखनऊ-चंडीगढ़ एक्सप्रेस दो घंटे 30 मिनट तथा 12325 कोलकाता-नांगल डैम एक्सप्रेस दो घंटे 10 मिनट की देरी से स्टेशन पर पहुंची। इसके अलावा 12318 अकालतख्त एक्सप्रेस दो घंटे 24 मिनट, 14332 कालका-दिल्ली एक्सप्रेस एक घंटे ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.