मधुबनी, फरवरी 8 -- फुलपरास। थाना क्षेत्र के पुरवारी टोल के समीप एन एच 27 पर रविवार की अहले सुबह ट्रक से टकराकर यात्री बस दुर्घटनाग्रस्त हो गयी। जिसमें बस का आगे का भाग पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। हालांकि दुर्घटना में कोई हताहत नहीं हुआ है। स्थानीय लोगों में चर्चा है कि बस के खलासी जख्मी हुए हैं। दुर्घटनाग्रस्त वैशाली ट्रेवल्स नामक बस पश्चिम से पूरब की ओर जा रही थी। इसी क्रम में फुलपरास दनरा टोल के निकट एन एच 27 पर आगे जा रही ट्रक में ठोकर मार दिया। दुर्घटना सुबह पांच बजे होने की बात बताई जा रही है। दुर्घटना के बाद ग़श्ती दल के अधिकारी ने अपने दल बल के साथ पहुंच कर बताया कि दुर्घटना का कारण अत्यधिक कुहासा से हुई है। दुर्घटना की सूचना मिलते ही थाना पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचे, तबतक दुर्घटनाग्रस्त बस के चालक, खलासी सहित सभी सवार बस छोड़कर निक...