कन्नौज, जनवरी 9 -- तालग्राम, संवाददाता। घने कोहरे के बीच तेज रफ्तार पिकअप अनियंत्रित होकर सड़क किनारे लगे बिजली के खंभे को तोड़ता हुआ खाई में जा पलटा। हादसे के बाद पिकअप में अचानक आग लग गई। जिससे उसमें लदा गृहस्थी का पूरा सामान जलकर राख हो गया। घटना गुरुवार देर रात करीब दो बजे तालग्राम-छिबरामऊ रोड पर बमरौली गांव के पास हुई। जिला एटा के थाना जसरथपुर क्षेत्र के गांव गनपतपुर निवासी अजय प्रताप पुत्र जोगेंद्र सिंह पिकअप से हरियाणा के पानीपत से बिहार के पटना गृहस्थी का सामान लेकर जा रहे थे। रास्ते में घने कोहरे के कारण दृश्यता बेहद कम हो गई। जिससे चालक वाहन पर नियंत्रण खो बैठा और पिकअप खाई में जा गिरा। पिकअप के पलटते ही उसमें आग लग गई। जिसने देखते ही देखते विकराल रूप धारण कर लिया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और आग बुझाने का प्रय...