गौरीगंज, दिसम्बर 23 -- मुसाफिरखाना (अमेठी)। संवाददाता सोमवार की रात लगभग 2.10 बजे क्षेत्र के लखनऊ-वाराणसी राष्ट्रीय राजमार्ग पर मंगलम ओवरब्रिज के पास सुलतानपुर की तरफ जा रही एक ट्रक घने कोहरे के चलते अनियंत्रित होकर डिवाइडर पर चढ़ कर दुर्घटनाग्रस्त हो गई। जिसके पीछे आ रही तीन ट्रकें, एक कार व जनरथ बस एक दूसरे से भिड़ती चली गई। घटना में दो ट्रक चालकों की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि बस व ट्रक पर सवार 18 लोग घायल हो गए। घायलों को सीएचसी व जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां 16 लोगों का इलाज कर घर भेज दिया गया। जबकि गंभीर घायल दो लोगों का जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है। दुर्घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस के साथ ही एसपी अपर्णा रजत कौशिक, एएसपी ज्ञानेन्द्र सिंह, सीएमओ डा. अंशुमान सिंह, सीओ अतुल सिंह सहित राहत व बचाव टीम मौके पर पहुंच ग...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.