पाकुड़, दिसम्बर 20 -- महेशपुर, एक संवाददाता। शुक्रवार देर रात से शनिवार तक धुंध छाए रहने से एकाएक कनकनी और ठंड में बढ़ोत्तरी हुई है। शनिवार सुबह से ही आसमान में धुंध छाया रहा। आसमान में बादल छाए रहे। सूर्य के दर्शन नहीं हुए। मौसम में अचानक हुए इस बदलाव से ठंड में काफी बढ़ोत्तरी हुई है। धुंध छाए रहने की वजह से आम जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। वाहनों की रफ्तार भी धीमी पड़ गई है। सबसे अधिक परेशानी विद्यालय जाने वाले छोटे-छोटे बच्चे-बच्चियों को हो रही है। अचानक ठंड बढ़ने से छोटे-छोटे बच्चों को सुबह नौ बजे के पहले विद्यालय पहुंचने में काफी दिक्कत हो रही है। शनिवार को छाए धुंध व कनकनी के कारण बढ़ी ठंड के बीच विद्यालय परिसर के समीप सुबह बच्चे-बच्चियों को आग जलाकर तापते देखा गया। बढ़ी ठंड से बुजुर्गों को भी काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.