गंगापार, दिसम्बर 15 -- पुत्र के लिए दूध लेकर लौट रहा युवक ट्रेन की चपेट में आ गया। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। मौत से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। फूलपुर कोतवाली अंतर्गत भोगवारा गांव के अमिलिहा मौजा निवासी 27 वर्षीय राम अचल पुत्र स्व.आशा राम जो कि मुंबई में रहकर प्राइवेट जॉब करता था। लगभग डेढ़ माह पूर्व वह घर आया हुआ था। सोमवार सुबह करीब नौ बजे वह अपने दो वर्षीय पुत्र ऋषभ के लिए दूध लेने भोगवारा चौराहे पर गया हुआ था। वापसी में घर से महज पांच सौ मीटर दूर रेलवे ट्रैक पार कर रहा था। इस बीच एक ट्रेन गुजर गई और दूसरी आने लगी, घना कोहरा होने की वजह से उसे दूसरी ट्रेन आने का अंदेशा नहीं रहा। जिससे वह उसकी चपेट में आ गया। इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। सूचना मिलते ही पत्नी रीना, मां ज्ञानकली रोते बिलखते घटनास्थल पर आ गए। उधर कोतवाली पुलिस ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.