चंदौली, फरवरी 4 -- पीडीडीयू नगर, संवाददाता।पीडीडीयू जंक्शन से गुजरने वाली ट्रेनों पर कोहरे का असर जारी है। इससे यात्रियों की परेशानी बढ़ गई है। इस क्रम में बुधवार को हावड़ा दुरंतो सहित राजधानी एक्सप्रेस ट्रेनें घंटों विलंबित रहीं। इससे प्रतिक्षारत यात्री परेशान दिखे। कोहरे के कारण डाउन की हावड़ा दुरंतो 14 घंटा, हावड़ा राजधानी 8 घंटा, पटना राजधानी 7 घंटे की देरी से रवाना हुई। इसी तरह बिकानेर सियालदह दुरंतो 7 घंटा, राजेंद्र नगर अमृत भारत 7 घंटा, ब्रह्मपुत्र मेल 5 घंटा, हमसफ़र 5 घंटे की देरी से पहुंची। वहीं पुरुषोत्तम एक्सप्रेस 5 घंटा, मगध एक्सप्रेस 4 घंटा, सहरसा सुपरफास्ट 3 घंटा, दानापुर स्पेशल 2 विलंबित रहीं। इसके अलावा अप की अमृत भारत एक्सप्रेस 8 घंटा विलंब से रवाना हुई। जिससे यात्रियों को काफी परेशानी हुई।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति ...