झांसी, दिसम्बर 14 -- झांसी। दिसंबर के दूसरे सप्ताह में सर्दी ने जोरदारी से झटका दिया। सीजन के पहले कोहरे की दस्तक साथ पछुआ कमान संभालें रहीं। हवाओं से रानी का शहर झांसी कंपकंपा उठा। यहीं बे-जान धूप और दिन छाई हल्की धुंध ने बंदों की मुश्किलें बढ़ा दीं। वहीं अधिकतम पारा 24 घंटे में करीब डेढ़ डिग्री नीचे सरका। रविवार को अधिकतम पारा 26 तो न्यूनतम 10 डिग्री दर्ज किया गया। शनिवार की रात बेहद ठंडी रही। मंद गति से चल रही हवाएं तीर सी चुभीं। रविवार सुबह 6.53 बजे सूर्योदय हुआ। उस वक्त हल्का कोहरा छाया था। जाड़े की जकड़ने के बीच लोग घरों से बाहर निकलने की हिम्मत नहीं जुटा सके। हालांकि ग्रामीण अंचलों में कोहरे की विजीविलिटी काफी लो रही। जिससे झांसी-खजुराहो, कानपुर, शिवपुरी, ललितपुर, ग्वालियर हाइवे पर वाहन लाइट्स ऑन कर आगे बढ़े। सूर्योदय के बाद धीरे-धीरे आ...