शामली, जनवरी 13 -- जनपद में कड़ाके की ठंड और बर्फीली हवाओं ने लोगों को पूरी तरह जकड़ लिया है। मंगलवार की सुबह घना कोहरा छाया रहा, जिससे हाईवे और शहर के प्रमुख मार्गों पर दृश्यता बेहद कम हो गई। कोहरे के कारण वाहन चालकों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा और कई स्थानों पर यातायात की रफ्तार थमी रही। मंगलवार को मौसम का अधिकतम तापमान 17 डिग्री सैल्सियस और न्यूनतम तापमान 5 डिग्री सैल्सियस दर्ज किया गया। सुबह के समय आसमान में घरा कोहरा छाया रहा। कोहरे के कारण सवेरे 11 बजे तक भी मौसम का तापमान 8 डिग्री सैल्सियस बना रहा। कोहरा इतना घना था कि कुछ दूरी पर खड़े वाहन भी नजर नहीं आ रहे थे। हाईवे पर वाहन रेंगते हुए चलते दिखे, वहीं दोपहिया वाहन चालकों को सबसे ज्यादा दिक्कत हुई। काम पर जाने वाले लोग भी ठिठुरते हुए नजर आए। ट्रेने भी लेट रही। दिनभर बर्फीली ह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.