प्रयागराज, दिसम्बर 18 -- प्रयागराज, संवाददाता। सर्दी के सितम और कोहरे की चादर की वजह से गुरुवार को जनजीवन अस्तव्यस्त रहा। सूरज आसमान में छिपा रहा। कड़ाके की ठंड और शीत लहर से लोग ठिठुरते रहे। ठंडी हवाएं हांड़ कंपाती रहीं। शीतलहर ने लोगों को घरों से निकलने पर जैसी पाबंदी लगा दी। जो निकले भी तो दिन में गाड़ी की लाइट जलाकर चले। गुरुवार को भोर से ही कोहरे की चादर ने शहर को अपनी चपेट में ले लिया। ठंड से बचने के लिए सुबह से लोग अलाव जलाकर तापते रहे। गलन और सर्द हवाओं के कारण लोग घरों में दुबके रहे। शाम होते-होते धुंध और बढ़ गई। कोहरे और सर्द हवाओं के चलते अधिकतम तापमान में भारी गिरावट दर्ज की गई। गुरुवार को अधिकतम तापमान 15 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया जो कि इस सीजन का सबसे कम रहा। बुधवार को अधिकतम तापमान 24.6 डिग्री सेल्सियस था यानी 24 घंट...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.