बांका, जनवरी 9 -- बांका, नगर प्रतिनिधि। गुरुवार की सुबह पूरे जिले में कड़ाके की ठंड और घने कोहरे के साथ शुरू हुई। कोहरे की मोटी चादर में लिपटा पूरा शहर मानो ठिठुरता नजर आया। सड़कों पर दृश्यता बेहद कम रही, जिससे आम जनजीवन प्रभावित हुआ। ठंड के चलते लोग अपने घरों में दुबके रहने को मजबूर दिखे, वहीं जरूरी काम से बाहर निकलने वालों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। सुबह के समय शीतलहर का प्रकोप इतना अधिक था कि हाथ-पैर सुन्न हो गए। वहीं खुले इलाकों में ठंडी हवाओं ने ठिठुरन और बढ़ा दी। बाजारों और सार्वजनिक स्थानों पर आम दिनों की तुलना में सन्नाटा पसरा रहा। खासकर बुजुर्गों और दिहाड़ी मजदूरों के लिए यह ठंड बेहद कष्टदायक साबित हो रहा है। साथ ही ठंड बढ़ने के साथ जिलेवासियों की सेहत पर भी इसका असर साफ तौर पर देखने को मिल रहा है। अस्पतालों और स्वास्थ्य...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.